
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी के वार्ड नंबर 17 के रांचीग्राम और सिमुलग्राम में गुरुवार की देर शाम को विधायक डाक्टर अजय पोद्दार की उपस्थिति में रथोत्सव का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के स्थानीय गणमान्य लोगों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रांचीग्राम में दस दिन तक चलने वाला मेला भी लगाया गया हैं । मेला में बिजली का झूला समेत कई आकषर्क स्टॉल भी मौजूद हैं । जहां लोगों को भारी भीड़ हैं । मेला में शांति बनाए रखने के लिए कुल्टी पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई हैं ।

उत्कल समाज रांचीग्राम के सचिव अनिरुद्ध दास सिक्का और अध्यक्ष गणेश तांडिया ने संयुक्त रुप से बताया कि रथ यात्रा निकालने के पूर्व पूरे रास्ते को साफ किया गया। भागवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ में सवार करने के पूर्व गंगाजल और दूध का अभिषेक किया गया तथा श्रृंगार करने बाद विधिवत मंत्रोचारण के माध्यम से पूजा-पाठ की गई। जिसके बाद रथ खीचने की विधि का निर्वहन किया गया । इस दौरान पूरा क्षेत्र जय भागवान जगन्नाथ के नाम से गुंजायमान था । इस मौके पर खीर का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओ के बीच वितरण किया गया ।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ललन मेहरा, सुमित खाटूवाला, प्रेमनाथ साव, कौशिक सिक्का, अमर सिंह, कृष्णा प्रसाद, राजेश सिन्हा, ओम प्रकाश साव , दीवाकर हरिपाल, संतोष रजक, परवीन सिक्का, विक्की, समेत कई लोग उपस्थित थे ।
जब कि उत्कल समाज सिमुलग्राम में भी सेंट्रल कमिटी के नेतृत्व में रथोत्सव का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर वहां भी मेला का आयोजन किया गया हैं ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
