• Fri. Jul 17th, 2026

कुल्टी बराकर गौरांग मंदिर में रथोत्सव का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

बराकर : बराकर शहर के बेगुनिया बाजार स्थित गौरांग मंदिर में गुरुवार को रथोत्सव का त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार, बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल और साधु हरेकृष्ण बाबा समेत सैकड़ों लोग ने झाड़ू लगाकर रथ का रास्ता साफ किया और आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पोद्दार से एक तोरण द्वार बनाने की मांग करने के अलावा ओल्ड जीटी रोड का नाम सीताराम बाबा सारणी करने की मांग की गई। जब कि आलोक प्रकाश ने मंत्री से मंदिर के लिए कमेटी बनाने की मांग की गई। जिस पर विधायक ने विचार करने को कहा गया । कार्यक्रम का संचालन शुभमय चक्रवर्ती ने किया । जब कि इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सचिव किशन दुधानी ,बालमुकुंद अग्रवाल ,रामेश्वर भगत,विनोद अग्रवाल समेत कई समाजिक संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे ।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराकर शहर के बेगुनिया स्थित साधु सीताराम बाबा द्वारा प्रतिष्ठित गौरांग मंदिर के प्रांगण में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया । इस दौरान सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी साधु हरे कृष्णा बाबा की देखरेख में भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की पूजा अर्चना की गई ।इसके पश्चात गणमान्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ को उनके गर्भ गृह से निकालकर रथ तक पहुंचने वाले मार्ग को साफ सुथरा तथा स्वच्छ बनाया । इसके पश्चात पवित्र गंगाजल का छिड़काव किया गया और पुष्प की वर्षा करते हुए भगवान जगन्नाथ को रथ के समीप ले जाकर रथ की परिक्रमा करते हुए उन्हें रथ पर विराजमान किया गया । उसके बाद सभी गणमान्य अतिथियों ने रथ का रस्सी खींच कर विधिवत रथ का उद्घाटन किया ।

वही काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भक्त भी मौजूद होकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया । इस संबंध में साधु हरे कृष्णा बाबा ने बताया कि अन्य देवी देवताओं की पूजा करने के लिए मंदिरों में जाना पड़ता है लेकिन एकमात्र भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा भक्तों की कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर आए हुए । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया । जहा पंद्रह दिनों तक भंडरा चलेगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *