
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल में झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आदित्यपुर द्वारा की गई जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया है। झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन जेएचआरसी का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा के नेतृत्व मे आज उपायुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषी पाए गए अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में उपायुक्त ने उक्त मामले को गंभीर बताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही।
जेएचआरसी ने अपने ज्ञापन में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद की 17 अक्टूबर 2026 की निरीक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दोनों सरकारी अस्पतालों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के प्रबंधन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 100 बेड वाले सदर अस्पताल, खासमहल में खुले में फेंके गए सामान्य कचरे में इस्तेमाल की गई सुई, सिरिंज एवं दवाइयों के रैपर पाए गए। कचरे के पास कुत्तों को भी देखा गया। वहीं, अस्पताल की Consent to Operate (CTO) की वैधता 30 जून 2020 को समाप्त हो चुकी थी और नवीनीकरण के लिए आवेदन तक नहीं किया गया था।

इसी प्रकार, करीब 560 बेड वाले एमजीएम अस्पताल में सामान्य कचरे के साथ इस्तेमाल की गई सुई, सिरिंज एवं सलाइन की बोतलें मिलीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल में 4लाख लीटर प्रति दिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने के बावजूद बिना उपचारित गंदे पानी को पंप के माध्यम से सीधे बाहरी नाले में बहाया जा रहा था, जो मानव जीवन के लिए बेहद ही खतरनाक एवं जानलेवा है । यहां भी CTO की वैधता 30 जून 2022 को समाप्त हो चुकी थी। और नवीनिकरण के लिए आवेदन नहीं किया गया है ।

संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि दोनों अस्पतालों के अधीक्षक/उपाधिक्षक,जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधितो तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए उन सभी पर भारी आर्थिक दंड,
पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति, विभागीय कार्रवाई एवं कानूनी अभियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एमजीएम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले प्रदूषित पानी की प्रयोगशाला में जांच कराकर जल के बहाव पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही जबतक दोनों अस्पताल के संचालन हेतु सम्बंधित विभाग से सीटीओ नहीं मिल जाती अस्पताल को बंद कर दिया जाना चाहिए । ज्ञापन देने वालों मे मनोज मिश्रा के साथ एसके बसु , आरसी प्रधान एवं गुरूमुख सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
