
जमशेदपुर। सोनारी स्थित सीएच एरिया के भूतनाथ मंदिर परिसर में स्थापित नारायणी धाम मंदिर में शुक्रवार को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अखंड ज्योत की पूजा यजमान नवल सोंथालिया ने की। पंडित रोहित ने विधिवत पूजा अर्चना करायी। इस अवसर पर मुंबई से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायक सुदर्शन कुमार ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। बाबा श्याम का जन्मदिन आया है हमे भी खाटू बुलाया है…, बाबा मेरी किस्मत बुलंद करदे हर ग्यारस पे मिलने का प्रबंध करदे…, सांवरिया म्हारो छोटो सो है यो परिवार…, तुझपे भी नज़र है मुझपे भी नज़र है…, आयो सांवलियो सरकार लीले पे चढ़के…, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है…, सर पर मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए…. आदि भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, महाप्रसाद रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागी बनकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किये। महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी सदस्य कैलाश सरायवाला, अनिल नरेड़ी, ललित सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अमित अग्रवाल, संदीप मित्तल, चेतन अग्रवाल, अक्षय खेमका, पवन पोद्दार आदि का योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
