
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी के इंदिरा गांधी न्यू कॉलोनी में रथ यात्रा के अवसर पर गुरुवार की देर शाम को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से खूँटी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति की कामना की गई।

खूँटी पूजा के साथ ही इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष इंदिरा गांधी न्यू कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन पहले से अधिक भव्य एवं आकर्षक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सहित प्रशासन द्वारा जारी सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर समिति के सदस्य रोहित प्रसाद, राजपाल सिंह, कृष्णा रॉय, संजय साहनी, स्वपन दास और रोहित सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके साथ समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
