

अंतर्कथा प्रतिनिधि
पुटकी। करकेंद बाजार स्थित श्याम कुटीर के समीप सोमवार को 24 घंटॆ का राम कथा सह संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ।संगीतमय सुंदरकांड पाठ सुनने के लिए करकेन्द व आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बीच-बीच में जय श्री राम, जय बजरंगबली, हर हर महादेव के जयघोष से दूर-दूर तक गूंजता रहा। सुंदरकांड पाठ के कथा वाचन अविनाश पाठक के द्वारा राम कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।मंगलवार को राम कथा सह संगीतमय सुंदरकांड पाठ का पूर्णाहुति हवन व महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।
आयोजन को सफल बनाने में दीपक वर्मा,श्रवन सिंह, नरेश सिंह,अनिल सिंह,गुड्डू मदेशिया,गणेश ठाकुर, रंजन सिन्हा, कारु ,विक्की, राम व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
