• Mon. Jul 20th, 2026

सरायकेला में वज्रपात से 10 वर्षीय बच्ची और युवक की मौत, 5 घायल*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 19, 2026
crescent ad
सरायकेला:* -सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़कुम पंचायत अंतर्गत नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम हुए वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची रौशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौत हो गई। वहीं इस घटना में गांव के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
रविवार शाम करीब 5:00 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार नुआगुड़ा गांव में मृतका रौशनी सुरेन की मां सरस्वती सुरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा था। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और एक साथ 7 लोग मूर्छित होकर जमीन पर गिर गए। वज्रपात की गर्जना से डरकर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन एम्बुलेंस गांव में काफी देर से पहुंची। एम्बुलेंस के आते ही सभी घायलों को लेकर ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रौशनी सुरेन और सोनू सरदार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से झुलसे मालती सुरेन (6), सोनामाई सुरेन (12), सुनील गागराई (18), बेबी सुरेन (40), राधी सुरेन (35) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद मूर्छित हुए लोगों के शरीर पर बचाव के लिए गोबर लगाया गया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान घरों में रहने और पेड़ के नीचे शरण न लेने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *