• Mon. Jul 20th, 2026

धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं ने शनिवार को कराया सुंदरकांड पाठ, भक्ति में झूमीं माताएं-बहनें

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

 

*संवाददाता: उज्जवल कुमार मंडल, गोविंदपुर*

 

*धनबाद*: रतन जी रोड, पुराना बाजार स्थित स्थान पर मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा एवं धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 18 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गायिका कंचन पांडे ने अपनी मधुर वाणी से किया। उनके भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। “हनुमान जी आओ रे हमारे अंगना” गीत पर सभी माताएं और बहनें भक्ति के रंग में रंग गईं और खूब झूमते हुए नृत्य किया।

 

इस अवसर पर 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में फल, चॉकलेट, पान, बंदिया सहित कई प्रकार की सामग्री शामिल थी। नाच-गाने के बीच श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।

 

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बाहर से आए मित्रों और बंधुओं को बहनों द्वारा राखी बांधी गई और तिलक लगाया गया।

 

*आयोजन समिति:*

*अध्यक्ष*: दीपक साह

*उपाध्यक्ष*: इशा अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल

*सचिव*: संजय सरावगी, पूजा खेरीवाल

*कोषाध्यक्ष*: कमलेश अग्रवाल, प्रीति नारनौली, मेघा अग्रवाल

 

निवेदक: मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा ए

वं धनबाद शक्ति शाखा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *