• Thu. Aug 6th, 2026

सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, तीन हार्डकोर माओवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 6, 2026
crescent ad
Saraikela  : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त अभियान में गिरफ्तार माओवादियों के पास से एके-47 रायफल, 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, 7.62 एमएम गोलियां, वॉकी-टॉकी तथा विस्फोटक सामग्री (कोडेक्स वायर) बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान के दौरान भाकपा (माओवादी) संगठन के सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार को लोडेड एके-47 रायफल, गोलियां और वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना क्षेत्र के कंदरबेड़ा से संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो को लोडेड 9 एमएम पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ तथा सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया को 7.62 एमएम की गोलियां और कोडेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में माओवादियों ने खुलासा किया कि वे पहले दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे। हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई के कारण संगठन इस इलाके में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली कुकड़ू में पुलिस बल पर हमले और हथियार लूट सहित दलमा क्षेत्र की कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र से माओवादी संगठन का प्रभाव लगातार समाप्त हो रहा है। सुरक्षा बलों का अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त अभियान में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सीआरपीएफ, एसएसबी की 26वीं वाहिनी तथा झारखंड पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *