
बहरागोड़ा क्षेत्र में धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लोग परिवार के साथ बाजारों का रुख करते नजर आए। खासकर आभूषण दुकानों, गाड़ी की शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक रूप से धनतेरस के दिन सोना-चांदी, गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है, इसी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
दीपावली के त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग कपड़ों, मिठाइयों, उपहारों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन में वाहनों की बिक्री में भी तेजी आई है। ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई लोग नई गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं, तो कई ग्राहक गाड़ी की डिलीवरी ले रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के मौसम में हर साल बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या और ज्यादा है। दूसरी ओर दुकानदारों ने भी आकर्षक ऑफर और छूट देकर ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी कर रखी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने भी बाजारों के आसपास अतिरिक्त व्यवस्था की है। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी का यह सिलसिला और तेज होने की उम्मीद है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
