• Fri. Nov 6th, 2026

सरायकेला बाजारों में धनतेरस की भारी धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से सजीं दुकानें,

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

*सरायकेला : सरायकेला बाजारों में धनतेरस की भारी धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से सजीं दुकानें, खरीदारी के लिए हीरो बाइक शोरूम, होंडा मोटरसाइकिल शोरूम में उमड़ा जनसैलाब, मिट्टी की सामग्री की हुई खरीदारी*

 

सरायकेला : जिला मुख्यालय में दीपावली पूजा को देखते हुए महापर्व दीपोत्सव का आगाज होते ही सरायकेला मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर धनतेरस को लेकर रौनक चरम पर पहुंच गई है। सरायकेला कालुराम चौक समेत विभिन्न इलाकों की दुकानें पूरी तरह दुल्हन की तरह सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और तोरण द्वारों से जगमगाते बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

 

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी को अत्यंत फलदायी माना जाता है। सबसे ज्यादा रौनक हीरो शोरूम,होंडा मोटरसाइकिल शोरूम, भगवती ज्वेलरी दुकान पर तथा कुम्हारों की दुकानों पर देखने को मिली, जहां मिट्टी के दीप से लेकर झाड़ू विभिन्न प्रकार की मिट्टी की सामग्री की खरीदारी हुई। इसके साथ ही पूजा सामग्री और बर्तन की दुकानों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही।

 

बाजारों में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए सरायकेला पुलिस द्वारा मुख्य सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि यातायात व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *