• Thu. Aug 6th, 2026

झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय में “न्याय आपके द्वार”: डिबेट, पेंटिंग और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट

झरिया गुजराती हिन्दी उच्च विद्यालय , झरिया में बच्चों के बीच डिबेट कॉम्पिटिशन , पेंटिंग कॉम्पिटिशन चाईल्ड लेबर एवं लीगल लिट्रेसी क्लास के तहत् जागरूकता अभियान चलाया गया।

धनबाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा जी एवं डालसा सचिव श्री मयंक तुषार टोपनो जी के निर्देश पर आज दिनांक 06.07.2026 को झरिया गुजराती हिन्दी उच्च विद्यालय , झरिया में न्याय आपके द्वार -कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकारण डीएलएसए के संयुक्त तत्वाधान में डिबेट कॉम्पिटिशन

पेंटिंग कॉम्पिटिशन चाईल्ड लेबर एवं लीगल लिट्रेसी क्लास के तहत् जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही बच्चों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ के बारे में बताया गया इस अवसर पर एलएडीसीएस मुस्कान चोपड़ा के द्वारा बच्चों एवं प्रधानाध्यापक शिक्षक गण के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं , मुफ़्त अधिवक्ता, स्पॉन्सरशिप, दिव्यांग पेंशन, जैसे योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया को बताया गया इस कार्यक्रम के दौरान (झरिया गुजराती हिन्दी उच्च विद्यालय , झरिया के प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मीनारायण जी) एवम् पीएलबी – रोहित कुमार रजक , विशाल कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जस्सी कुमारी को पेंटिंग में एवं डिबेट प्रतियोगिता में शुभम कुमार, केशव आनंद को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में श्री दयानन्द सिंह यादव द्वारा मंच संचालन, श्री राहुल चौबे द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन एवं श्रीमती सोनाली प्रसाद, अशोक कुमार, भारती रानी, अनिल कुमार गुप्ता, रिंटू राॅय, रवि कुमार दास, फरहान शैख, निर्भय कुमार झा, आनंद रोहिदास, विजय कुमार रवानी ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *