
Saraikela : सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़कुम पंचायत अंतर्गत नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान रोशनी सोरेन (9) और सोनू सरदार (32) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव में रोशनी सोरेन की मां का श्राद्ध कर्म चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने मामले की जानकारी एकत्रित करने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
