• Mon. Jul 20th, 2026

सरायकेला : JLKM सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक एवं पुनर्गठन टीम का सम्मान समारोह संपन्न ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक रविवार को सरायकेला स्थित धर्मशाला भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इसी क्रम में जिला पुनर्गठन टीम के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

 

*नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान*

बैठक में जिला पुनर्गठन टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी श्री तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव श्री बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम मार्डी तथा कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुनर्गठन टीम के नव चयनित जिला अध्यक्ष श्री दीपक महतो को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पुनर्गठन टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन के प्रति दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

 

*संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा*

बैठक में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

सभी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक प्रखंड एवं बूथ का पुनर्गठन करने तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाकर आगामी चुनाव में JLKM को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना रहा।

 

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *