• Mon. Jul 20th, 2026

कौशल विकास संस्थान में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो –

 

पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ स्थित झारखंड कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण केंद्र राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। संस्थान में कुक (रसोइया) के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

 

रविवार सुबह घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब संस्थान के इंचार्ज कुक के कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर कुक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद संस्थान में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पेटरवार थाना पुलिस को दी गई।

 

मृतक की पहचान गणेश कपरदार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी बताया जाता है। सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस तथा बेरमो एसडीपीओ अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *