
सरायकेला : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भारी देरी, भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस परियोजना को 2022 तक पूर्ण होना था, लेकिन 2026 तक भी यह अधूरी पड़ी है। इससे चांडिल-घोरानेगी क्षेत्र में रोज भीषण जाम और हादसों का खतरा बना हुआ है।
7 साल में सिर्फ 7 रेलवे ब्लॉक विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने मामले को उठाते हुए कहा कि 1.4 किलोमीटर लंबा, 56 पिलर वाला और लगभग 12 मीटर ऊंचा_ यह ओवरब्रिज _708 करोड़ रुपये_ की लागत से बन रहा है। 8 वर्षों में अब तक केवल 7 रेलवे ब्लॉक लगाए जा सके हैं, जबकि कुल 9 ब्लॉक प्रस्तावित थे। निर्माण एजेंसी और एनएचएआई की लापरवाही साफ दिख रही है।

*रोज 5000 वाहन, 100 ट्रेनें प्रभावित:*
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 5000 वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं तथा _100 से अधिक ट्रेनें_ पिटकी रेलवे गेट को पार करती हैं। ओवरब्रिज के अधूरे रहने के कारण चांडिल-घोरानेगी क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। एम्बुलेंस फंस जाती हैं, स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। रेलवे फाटक बंद होने से 5-5 किमी तक वाहनों की कतार लग जाती है।

कहां गया पैसा, जांच हो राकेश रंजन महतो ने सवाल उठाया कि 708 करोड़ की परियोजना 4 साल देरी के बाद भी अधूरी क्यों है? इतनी बड़ी राशि के बाद भी काम कछुआ चाल से चल रहा है। गुणवत्ता से भी समझौता हुआ है। पिलर में दरारें दिख रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और CBI से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 महीने में काम शुरू नहीं हुआ तो NH-18 जाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि रेलवे से ब्लॉक मिलने में देरी हुई, जल्द काम पूरा होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
