• Sun. Apr 26th, 2026

Adityapur : चित्रांशा महापरिवार कल्याण समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री चित्रांशा महापरिवार कल्याण समिति आदित्यपुर-2 द्वारा एमआईजी कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर किया गया, जिसमें फोर्टिस हॉस्पिटल कोलकाता) का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।
इसके बाद समिति की ओर से अतिथियों को पौधा एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेयर संजय सरदार ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और भविष्य में बड़े पैमाने पर ऐसे आयोजन होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान जैसे अभियान समाजहित में आवश्यक हैं तथा ऐसे शिविर हर क्षेत्र और वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए।
शिविर में स्थानीय वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी , अंजू सिंह , अमृता श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, बिजेश कुमार सिंह सहित समिति के अध्यक्ष भैया सूरज, भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, रंजन प्रदीप, धीरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, आलोक श्रीवास्तव और रोहित सिन्हा समेत कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *