• Tue. Nov 24th, 2026

बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गाँव में कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा नदी घाटों में लोगों की उमड़ी भीड़

admin's avatar

Byadmin

Nov 24, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत अतंर्गत मधुआबेड़ा गाँव स्वर्णरेखा नदी घाटों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी घाटों पर स्नान करने का लोगों की भीड़ उमड़ी. स्वर्णरेखा नदी घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा हैं. लोगों ने आज काफी संख्या में नदी घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई. आज के दिन ऐसी मान्यता है कि स्नान कर पूजा पाठ कर दान देने से पुण्य मिलता है. वहीं लोगों ने घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान पुण्य किया. लोगों का ऐसा मानना है कि आज के दिन नदी घाट पर स्नान कर दान करने से काफी अच्छा फल मिलता है.

श्रद्धालुओं ने बताया कि अनंत काल से ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने की प्रथा चलती आ रही है. मगर जहां गंगा नदी नहीं है, वहां के लोग नदी घाट पर स्नान कर इस दिन की पुण्य के भागी बनते है. इसी को लेकर आज शहर के तमाम नदी घाटों पर भारी संख्या मे लोगों ने स्नान कर दान दिया. क्षेत्र के चड़कमारा,बामडोल,मेरूघाटि,महुलडांगरी,गुहियापाल नदी घाटों पर काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, साथ ही भगवान से घर मे सुख शांति और समृद्धि की कामना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *