
आदित्यपुर। बिको मोड़ स्थित रविवार को संपर्क कार्यालय में मज़दूर नेता सुनील गोराई के नेतृत्व में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 1 मई शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मज़दूर एकता महारैली के सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली आरआईटी क्षेत्र के मिरूडीह सिदो-कानहू चौक से शुरू होकर थाना मोड़ उपरबेड़ा स्थित रतिलाल महतो प्रतिमा स्थल तक जाएगी।
रैली में 500 से अधिक मज़दूरों के शामिल होने की संभावना जताई गई और इसकी तैयारियां पूरी होने की बात कही गई। बैठक में सकला मारडी, गणेश टुडू, सुनील हेम्ब्रम, मोहन मुर्मू, समीर टुडू एवं धनीराम बैसरा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। यूनियन नेताओं ने मज़दूर एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
