• Tue. Nov 24th, 2026

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिला सम्मान, औरंगाबाद में पत्रकारों को डीएम ने किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Nov 24, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। मीडिया प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है।

डीएम ने जिला प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सकारात्मक प्रचार-प्रसार में मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका की प्रशंसा की। विशेष रूप से देव कार्तिक छठ मेला-2026 के दौरान पत्रकारों द्वारा किए गए व्यापक कवरेज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी मीडिया ने प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता प्रशासन को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग से जनसमस्याओं के समाधान और जिले के विकास को गति मिलती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से भविष्य में भी रचनात्मक सहयोग बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (प्रबंधन) श्री उपेंद्र पंडित, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री कुमार पप्पूराज सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्मानित कर जिला प्रशासन ने पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान और जनहित में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *