• Wed. Nov 18th, 2026

न्यूनतम मजदूरी की मांग पर विजयश्री ऑटोकॉम का गेट जाम, झामुमो का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,तीन महीने पूर्व हुई त्रिपक्षीय वार्ता, लिखित आश्वासन पर अमल नहीं, भड़का मजदूरों का आक्रोश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र के उषा मोड़ स्थित विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड कंपनी में न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर सोमवार को मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा।
तीन महीने पूर्व श्रम विभाग और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान दिए गए लिखित आश्वासन पर अमल नहीं होने से नाराज मजदूरों ने झामुमो के नेतृत्व में कंपनी गेट जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। मजदूरों का कहना है कि तीन महीने पहले हुई वार्ता में उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था,
लेकिन समय बीतने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे मजदूरों में असंतोष बढ़ता गया और अंततः उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरना स्थल पर झामुमो नेताओं ने कंपनी प्रबंधन से मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी सहित उनका वाजिब हक देने की मांग की।
नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आंदोलन में झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश महली, गणेश चौधरी, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान, जगदीश महतो, बबलू प्रधान, अभि मुखी, शंभू टुडू, होपना बेसरा, कृष्णा महतो, अनिल सोरेन, डिब्बा सोरेन, मोकरा सोरेन एवं प्यारे लाल प्रधान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *