• Tue. Nov 17th, 2026

सरायकेला : 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 17, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन गुंडा गांव के डीटांड टोला में सोमवार की रात करीब 9 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी मौत के आगोश में समा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, धान खाने के लिए मस्त हाथी खेत की मेड़ पार कर रहा था। इसी दौरान नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे लटक रहे बिजली तारों की समय रहते मरम्मत और उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ग्रामीणों ने यह सवाल भी उठाया कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में पलायन कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में क्यों डेरा डाले हुए है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये दिए जाते हैं, इसके बावजूद सेंचुरी से हाथियों का पलायन और बिजली की चपेट में आकर उनकी मौत चिंता का विषय है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *