• Sat. Jun 27th, 2026

Saraikela : कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad
सरायकेला, झारखंड किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया।
समाहरणालय परिसर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह पहल झारखंड सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश पर शुरू की गई है।
दोनों रथ अगले 15 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों की सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी आयोजित कर विशेषज्ञ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाएंगे।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रथ के पहुंचने पर संगोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि उत्पादकता बढ़ाने और आय में वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ें।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *