• Sat. Jun 27th, 2026

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार का झामुमो नेता सनी सिंह ने किया स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और नवनियुक्त प्रभारी अंजनी कुमार सिंह का
पारंपरिक झारखंडी गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सन्नी सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में रोबिन हांसदा, राजू गोप, निखिल राज, राजू सिंह सरदार, सुकुमार घोष, रविकांत ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *