
Aditypur : आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में महापौर ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र झारखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है, जहां करीब 1500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं।
यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग, मशीनरी और फेब्रिकेशन सहित कई क्षेत्रों में देश की विनिर्माण क्षमता को मजबूत कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आदित्यपुर और जमशेदपुर देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं तथा लाखों लोगों के रोजगार का आधार हैं।
महापौर ने क्षेत्र में शहरी आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग देने का अनुरोध किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
