
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर के पुराना बस्ती निवासी एवं सरकारी शिक्षक सुविनय कुमार षाड़ंगी के पुत्र स्वयं सिद्धांत षाड़ंगी ने पहले ही प्रयास में नीट-2026 सहित तीन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। स्वयं सिद्धांत इस वर्ष चक्रधरपुर से नीट-2026 में सफलता हासिल करने वाले एकमात्र छात्र बने हैं।
नीट-2026 में स्वयं सिद्धांत ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 14553 प्राप्त की है, जबकि सामान्य वर्ग श्रेणी में 5714वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 588 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस शानदार सफलता के साथ स्वयं सिद्धांत का देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है, जिससे उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार होने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ गया है।

नीट के अलावा स्वयं सिद्धांत ने इसी वर्ष सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा तथा जेईई-मेन परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।
स्वयं सिद्धांत की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
