• Fri. Sep 4th, 2026

Jamshedpur : कदमा में नव्या LPG कम्पोजिट सिलेंडर सेवा का शुभारंभ*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2026
crescent ad
जमशेदपुर :एचपीसीएल (HPCL) के अधिकृत वितरक एम/एस मित्तल एचपी गैस एजेंसी की ओर से शुक्रवार को कदमा स्थित सुपर पेट्रो सर्विसेज एचपीसीएल पेट्रोल पंप परिसर में नव्या एलपीजी (10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर) सेवा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों, एलपीजी वितरकों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों तथा क्षेत्र के अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम नव्या एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर की डिलीवरी सेवा शुरू होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान उपस्थित लोगों को नए कम्पोजिट सिलेंडर की विशेषताओं और लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पारंपरिक सिलेंडरों की तुलना में यह सिलेंडर हल्का, जंग रहित, सुरक्षित और उपयोग में अधिक सुविधाजनक है। इसके पारदर्शी डिजाइन के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस की शेष मात्रा का भी अनुमान लगा सकते हैं।
मित्तल एचपी गैस एजेंसी के संचालक ललित मित्तल ने कहा कि नव्या एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत से उपभोक्ताओं को आधुनिक और सुरक्षित गैस सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल लगातार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नई तकनीकों को अपनाने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ एलपीजी सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
उद्घाटन के साथ ही नव्या एलपीजी 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर की आपूर्ति औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *