• Fri. Sep 4th, 2026

अर्पिता सुमन के एमबीबीएस में नामांकन पर नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित  

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। पुटकी स्टाफ कॉलोनी निवासी ललन भगत एवं आशा देवी की पुत्री अर्पिता सुमन का दुर्गापुर स्थित रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड सनाका हॉस्पिटल में प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन हुआ है।

इस उपलब्धि पर नेताजी ग्रुप की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। ग्रुप के संस्थापक सह अध्यक्ष उत्पल मजुमदार उर्फ नेताजी’ के नेतृत्व में अर्पिता सुमन को पुष्पगुच्छ भेट कर एवं मिठाई खिला कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की। उत्पल मजुमदार उर्फ ‘नेताजी’ ने कहा कि अर्पिता की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह कदम भविष्य में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बने, यही शुभकामना है। मौके पर नेताजी ग्रुप के प्रमुख सदस्य सह बैंक अधिकारी एवं झारखंड के प्रख्यात गायक उपेंद्र मालाकार उर्फ ‘मस्ताना’, राजेश भगत, सोनू कश्यप, उमेश भगत, अशोक चक्रवर्ती, गोलू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *