• Sat. Oct 24th, 2026

गोमिया-कथारा मार्ग पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; बोकारो रेफर

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

मौसम मुस्कान

बोकारो जिले के गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कथारा चार नंबर निवासी पंकज कुमार और विशाल कुमार तथा गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म इस्लाम टोला निवासी अख्तर रजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार और विशाल कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कथारा से गोमिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से कथारा आ रहे अख्तर राजा की मोटरसाइकिल से छिलका पुल के पास सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिर और चेहरे के ऊपरी हिस्से, नाक तथा आंखों के आसपास गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद बोरिया उत्तरी पंचयात के भावी मुखिया खिरू यादव और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉ. प्रकाश नायक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए केएम मेमोरियल अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *