• Sat. Oct 24th, 2026

भूली में 33 वर्षीय युवक ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद: भूली के ई-ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर नंबर 554 हनुमान मंदिर के पास में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 33 वर्षीय बलदेव कुमार का शव उनके ही घर में पाइप के सहारे गमछे से लटका मिला। मृतक स्वर्गीय कालीचरण भुइया के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय समाजसेवी एवं पार्षद प्रतिनिधि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि बलदेव स्वभाव से काफी मिलनसार थे और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके इस आत्मघाती कदम से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है। भूली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती छानबीन के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *