• Tue. Oct 6th, 2026

सरायकेला में डॉक्टर मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के नये कार्यालय का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 6, 2026
crescent ad
सरायकेला : सरायकेला के जेल रोड स्थित डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के नये कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नया कार्यालय न्यास द्वारा संचालित शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार एवं सामाजिक सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
उद्घाटन समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें न्यास के ट्रस्टीगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, आमंत्रित अतिथि एवं क्षेत्र के अनेक लोगों ने सहभागिता की।
न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। न्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय में गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की व्यवस्था तथा उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए निश्शुल्क पुस्तकालय की सुविधा रहेगी। आवश्यकता के अनुसार निश्शुल्क शिक्षा एवं शैक्षणिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जाएगा। निश्शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा कंप्यूटर केंद्र की स्थापना की भी योजना है।
ज्ञान एवं अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मार्गदर्शन तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष अध्ययन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था भी रहेगी। युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार सृजन एवं मार्गदर्शन केंद्र का संचालन किया जाएगा। न्यास के प्रतिनिधियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस कार्यालय को एक महत्वपूर्ण सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं जरूरतमंद युवाओं का समग्र सशक्तिकरण ही इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार सेवा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं युवा इसका लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों ने न्यास के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
मौके पर उपस्थित सत्यनारायण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय चौधरी, इंद्र कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार पारीख रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *