

गोविंदपुर/पूर्वी टुंडी। विश्व लायंस सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा मंगलवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के पोखरिया स्थित अनाथ विद्यालय में बच्चों के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया।
शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. अभिनव गौरव ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में खुजली, कान दर्द, खांसी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं। चिकित्सक ने बच्चों की जांच के बाद आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और उन्हें स्वच्छता, पोषण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव दिए। इस अवसर पर बच्चों के बीच फलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो नेता अजीत मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, लायन अनुराग प्रदीप (बोर्ड मेंबर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष लायन इसा शमीम ने कहा,
“विश्व लायंस सेवा सप्ताह हमारे लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा और संवेदना पहुंचाने का संकल्प है। अनाथ बच्चों के बीच स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हमारे लिए विशेष संतोष का विषय है। 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चल रहे सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को ऐसे बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सेवा, संवेदना और सहयोग के इसी संदेश के साथ लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर का सेवा सप्ताह निरंतर जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
