• Sun. Nov 29th, 2026

सिविल कोर्ट जमशेदपुर के कर्मचारियों हेतु पोश (POSH) अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 28.11.2026 को सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के संबंध में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में POSH अधिनियम के अंतर्गत गठित आंतरिक समिति (Internal Committee) के सदस्यों द्वारा मुख्य वक्ता एवं संसाधन व्यक्ति (Resource Persons) के रूप में भाग लिया गया। इनमें मंजू कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-V, सीमा कुमारी मिंज, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, शिवांगी प्रिया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा धर्मेंद्र कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, जमशेदपुर शामिल थे।
कार्यशाला के दौरान POSH अधिनियम के प्रावधानों, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, कर्मचारियों के अधिकारों एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभावमुक्त वातावरण बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं फलदायी रही। इस कार्यक्रम से कर्मचारियों को POSH अधिनियम के प्रावधानों एवं अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्राप्त हुआ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *