
जमशेदपुर । एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में शनिवार को 34वें वार्षिक जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान का आयोजन टाटा ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य वक्ता तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ विषय पर भारत के विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षाओं और चुनौतियों पर विचार रखे।
डॉ. थरूर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास और वैश्विक पहचान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नैतिक मूल्यों, समृद्धि के न्यायसंगत वितरण और सामाजिक समानता को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यवसाय में विश्वास, निष्पक्षता और जवाबदेही टिकाऊ विकास की बुनियाद हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के विस्तार पर जोर देते हुए महिलाओं और वंचित समुदायों को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। साथ ही एआई के जिम्मेदार उपयोग, स्वदेशी नवाचार, कर्मचारियों के कौशल विकास और पर्यावरणीय स्थिरता को भारत की विकास यात्रा के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। एक्सएलआरआई निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने स्वागत भाषण दिया। व्याख्यान के बाद संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. (फादर) डोनाल्ड डिसिल्वा, एसजे ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
