• Sat. Jun 27th, 2026

सरायकेला : चांडिल थाना से 500 मीटर दूर बाइक चोरी, तीन युवक सीसीटीवी में कैद, कदमडीह मटिया रोड में रात 11-12 बजे वारदात, कंपनी की बाइक बरामदे से उठाई।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। मटिया रोड, कदमडीह निवासी राजेश कुमार सिंह के घर के बरामदे से शुक्रवार रात तीन युवक बाइक चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने चांडिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कंपनी की गाड़ी है। रोज की तरह बाइक घर के बरामदे में खड़ी थी। शुक्रवार रात गलती से बाइक लॉक करना भूल गए। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले एक युवक घर के आसपास रेकी करता है। इसके बाद दो युवक घर में घुसते हैं और बरामदे से बाइक निकाल लेते हैं। फिर तीनों युवक आराम से बाइक को धक्का मारकर पिछली गली से एसएस हाईस्कूल की तरफ निकल जाते हैं।
सुबह जब राजेश कुमार सिंह को बाइक गायब मिली तो उन्होंने सीसीटीवी खंगाला। तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ।
कंपनी की गाड़ी है, रोज बरामदे में रखता हूं। उस रात लॉक करना भूल गया। रात में तीन लड़के आए। एक बाहर खड़ा रहा, दो अंदर घुसे। बाइक निकालकर धक्का मारते हुए हाईस्कूल की तरफ ले गए। सुबह देखा तो गाड़ी नहीं थी। कैमरा देखा तो सब पता चला। थाना में शिकायत कर दिए हैं।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चांडिल थाना से महज 500 मीटर दूर हुई इस वारदात ने पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है।
थाने के पास ही बाइक चोरी और तीनों आरोपी सीसीटीवी में कैद। अब देखना होगा कि चांडिल पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचती है और इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगा पाती है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed