
आदित्यपुर: आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर के स्वलिखित बयान के आधार पर आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंतानगर पीएचडी रोड निवासी राजू लोहार बंतानगर पानी टंकी निवासी बासुदेव लागुरी तथा बाबा आश्रम निवासी आदित्य राज के रूप में हुई है।
मामले में कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। राजू लोहार के विरुद्ध में आरआईटी थाना में चोरी के वाहन से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं बासुदेव लागुरी पर डकैती समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
आदित्य राज के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में विमलेश कुमार महतो, नरेन्द्र मुंडा, विक्रम कुमार, हवलदार जॉनसन भेंगरा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
