
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा दो दिवसीय 27वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव 2026 का आयोजन 20 और 21 नवम्बर (शुक्रवार और शनिवार) को धुमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। कार्यक्रम मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्री श्याम भवन में होगा। कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार फूलों से सजाया जायेगा। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने का अनुरोध किया हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि प्रथम दिन 20 नवम्बर शुक्रवार की शाम 08.15 (सवा आठ बजे) से भजनों की अमृत वर्षा होगी। इससे पहले ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा शाम को 07.15 बजे शुभारंभ होगा। भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए आमंत्रित भजन गायक अजमेर से जॉन अजमेरी और कोलकाता से रितिका सेन आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय कलाकार लाला जोशी द्धारा बाबा श्याम के चरणों में भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। श्याम बाबा की इच्छा से देर रात तक कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दूसरे दिन शनिवार की सुबह 04.15 बजे मंगला आरती होगी। बारस का पूजन एवं भोग सुबह 12.15 बजे लगेगा। महाप्रसाद दोपहर 01.15 (सवा एक बजे) से शुभारंभ होगा। संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
