
सरायकेला – जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गोपाल मैदान में आयोजित आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे अविभाजित बिहार में 1990 दशक के घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक सह मूलनिवासी संघ के जिला उपाध्यक्ष रंजन कारूवा कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि आजसू के संस्थापक रहे सूर्य सिंह बेसरा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनका संघर्ष, योगदान और समर्पण अविस्मरणीय है, 72 घंटे के झारखंड बंद के दौरान रेल चक्का जाम करने पर केन्द्रीय वार्ता के लिए केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली बुलाया था पृथक् झारखंड राज्य के संबंधित विषयों को लेकर, झारखंड अलग राज्य के लिए उन्होंने अपनी विधायकी त्याग दिए थे। ऐसे वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं सम्मानित नेता के साथ मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और चिंताजनक है, इस घटना ने झारखंड के आंदोलनकारियों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की लगे हुए सीसीटीवी कैमरे देखी जाए और उच्चस्तरीय जांच पड़ताल कर इस मामले में पर्दे के पीछे छिपे आकाओं का नाम उजागर हो, टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत सूर्य सिंह बेसरा को बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाय श्री कारूवा ने कहा कि राज्य सरकार एवं प्रशासनिक विभाग को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए ठोस कार्रवाई की जाय, जिससे भविष्य में किसी भी आंदोलनकारियों एवं सम्मानित वरिष्ठ नागरिक एवं आम लोगों के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
