
सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडलअंतर्गत चांडिल जंक्शन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी में शोक पसर गया है।
मृतका की पहचान पम्मी तिवारी के रूप में हुई है। वह रेलवे स्टाफ अनंत तिवारी की पत्नी थीं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीते कल यानी मंगलवार शाम को हुआ।
बताया जा रहा है कि पम्मी तिवारी शाम करीब 5 बजे अपने घर से रेलवे लाइन के उस पार स्थित रेलवे कॉलोनीमें दोस्तों से मिलने गई थीं। रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच जब वह दोस्तों से मिलकर वापस घर लौट रही थीं तभी रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं।
ट्रेन का धक्का लगने से वह लगंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्टेशन अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है।
“रात में काफी अंधेरा था। मैडम कॉलोनी से घर आ रही थीं। ट्रैक पार करते वक्त अचानक ट्रेन आ गई। शायद उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। बहुत दुखद घटना है।”
चांडिल जंक्शन पर अक्सर लोग शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। फुट ओवर ब्रिज होने के बावजूद कई बार लोग जोखिम उठाकर पटरियां पार करते हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा और जनजागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई।
रेलवे ट्रैक पार करना हमेशा जानलेवा साबित हो सकता है। एक पल की लापरवाही पूरे परिवार पर भारीपड़ जाती है। रेल प्रशासनलगातार अपील करता है कि फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास का ही इस्तेमाल करें। पम्मी तिवारी की मौत ने चांडिल स्टेशनको फिर गमगीनर दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
