• Thu. Jul 2nd, 2026

थाना प्रभारी ने पॉस्को एक्ट मामले में आरोपी युवक को भेजा जेल।

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर नाबालिक लड़की को बरामद करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है।

उक्त मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता के द्वारा बड़कागांव थाना में आरोपी युवक प्रकाश कुमार साव के खिलाफ आवेदन दिया गया।

जिसमें प्रकाश कुमार साव के द्वारा लड़की को अपहरण कर कहीं ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए

बड़कागांव थाना में कांड संख्या 116 /26 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई।

और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया है।

आरोपी युवक प्रकाश कुमार साव पिता सुरेश साव ग्राम सेरंगदाग ,थाना टंडवा , जिला चतरा का रहने वाला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *