• Sun. May 3rd, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की बैठक संपन्न, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए दिए आवश्यक निर्देश*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022
crescent ad

 

*धनबाद :* जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम तथा भांग, चरस, अफीम की अवैध खेती की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने व मादक पदार्थों की ट्रैफिकिंग और ट्रांसपोर्टेशन की शिकायतों पर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
वहीं जीटी रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस द्वारा गुप्तचरों से प्राप्त सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, ड्रग एडिक्ट्स को नशा उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराने, जिले में भांग, अफीम, खैनी, गांजा व अन्य मादक पदार्थ की अवैध खेती की रोकथाम के लिए सूचना उपलब्ध कराने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, समय-समय पर मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण करने, चिकित्सालयों में मादक पदार्थ के उपयोग व अवैध आपूर्ति की समय समय पर जांच करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, औषधी निरीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *