• Mon. Aug 24th, 2026

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, थर्मल क्षेत्र में निकली पैदल गश्ती

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस निरीक्षक, बोकारो के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने पैदल गश्ती कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्ती की। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों का जायजा लिया तथा आम लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

 

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से किसी भी विवाद की स्थिति से बचने तथा आसपास के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक जानकारी को बिना पुष्टि के प्रसारित न करें। लोगों से अपील की गई कि संदिग्ध गतिविधि या अशांति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस की पैदल गश्ती के दौरान लोगों में सुरक्षा का भाव देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *