• Fri. Apr 17th, 2026

डुमरी: अवैध कारोबारों कोयला, शराब एवं लकड़ी आदि के लिए इनदिनों चर्चित है डुमरी प्रखंड

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022
crescent ad

 

डुमरी:क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय उच्च पथ के आसपास जहां कई प्रकार के अवैध धंधों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं अवैध कोयला टपाने के कार्य में भी यह सहायक सिद्ध हो रहा है।

विभिन्न अवैध कारोबारों यथा कोयला, शराब एवं लकड़ी आदि के लिए चर्चित डुमरी प्रखंड के दक्षिणाखंड में इन दिनों जंगल से चोरी छुपे रात के अंधेरे में कोयले के अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।

डुमरी एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र के साथ साथ अन्य थानों की सीमा पड़ने के कारण धंधेबाज अपने धंधे को आसानी से अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं।अवैध कारोबार में पुराने धंधेबाज तो शामिल हैं,ही साथ ही कतिपय प्रतिनिधि भी शामिल हैं जो स्थानीय पुलिस प्रशासन से जनप्रतिनिधि होने के नाम पर मधुर संबंध बनाकर अपने संरक्षण में बेखौफ ऐसे अवैध धंधों को अंजाम दिलवाते हैं।बताया जाता है कि इसके बदले में उन्हें बंधी बंधाई मोटी रकम नजराने के तौर पर अदायगी कर दी जाती है।इधर अवैध कारोबार के संचालन में स्थानीय कतिपय पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी चांदी की जूते ले अपनी मौन स्वीकृति दे रखे हैं।

इस बाबत बताया जाता है कि नावाडीह व पेंक की ओर से आने वाले कोयला लदे बाइकों से कोयला की खरीदारी कर जंगल में बने गड्ढेनुमा झाड़ियों के बीच जमा करते हैं और फिर उसे रात के अंधेरे में मिनी ट्रक से सुरक्षित रास्ते से निर्धारित स्थल तक पहुंचा दिया जाता है।इस अवैध धंधे को इतनी साफगोई व शीघ्रता से अंजाम दिया जाता है कि पुलिस यदि गाहे-बगाहे छापेमारी हेतु पहुंच भी जाये तो उसे कुछ हाथ नहीं लगे। साथ ही पुलिस आने की खबर धंधेबाजों तक पहले ही पहुंच जाये,इस बात का ध्यान रखा जाता है।धंधेबाज धंधे के संचालन के लिए जंगली रास्ते का ही प्रयोग करते हैं,निमियाघाट थाना क्षेत्र के कुल्ही,सियारी मोड़,पोरदाग,नारायणपुर आदि रास्तों से प्रतिदिन दर्जनों कोयला लदे बाइकों से कोयला खरीदकर जंगली क्षेत्र में जमा करते हैं और रात के अंधेरे में 407 वाहनों से भी कोयला एक समय अंतराल पर अपने गंतव्य स्थान तक भेजा जाता है।कोयले के इस अवैध कारोबार से एक ओर जहां राष्ट्रीय संपत्ति की जमकर लूट हो रही है वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व का लगातार घाटा हो रहा है।इधर जामतारा पंचायत के करिहारी पहाड़ी के समीप कबाड़ी का धंधा अवैध रूप से संचालित किये जाने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *