
सरायकेला : आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को देश करम आखड़ा आसनबनी (कालाडुंगरी) परिसर में आगामी करम परब को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 04/10/2026 रविवार को देश करम परब का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रार्यक्रम स्थल की साफ सफाई , करम डाली की स्थापना,आमंत्रण पत्र वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में समिति के विजय महतो, शैलेंद्र महतो , देबु महतो, लक्ष्मण महतो, प्रकाश महतो , करण महतो , प्रताप महतो, करण टुडू , रतन महतो , मुनीराम महतो
, अभी राम महतो, रबींद्र महतो , शिवचरण महतो, श्यामपद महतो , भरत महतो उपस्थित रहे।
समिति की ओर से क्षेत्र के 50
गांवों को सभी लोगों को करम परब में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है, एक साथ 50 गांवों के महिलाओं करम आखडा में नृत्य करेंगे।
विजय प्रताप महतो ने बताया कि वर्ष 2023 से आसानबनी मैदान में देश करम परब आयोजन लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष जिले के विभिन्न क्षेत्र , आसपास, दूरदराज इलाकों के कुडमी समाज के लोग शामिल होते हैं, और सामूहिक रूप से अपनी सामाजिक व संस्कृतिक का एकता का परिचय देते हैं। इस बार 50 गांव को आमंत्रित किया गया है जो एक साथ सभी महिलाओं करम नृत्य करेंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
