
झरिया, धनबाद (29 सितंबर 2026): बच्चों एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया* एवं अशर्फी हॉस्पिटल, धनबाद* के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
तिथि एवं समय:

यह शिविर *30 सितंबर 2026, दिन बुधवार* को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक* किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल परिसर, झरिया में आयोजित होगा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक:
इस शिविर में अशर्फी हॉस्पिटल, धनबाद के प्रसिद्ध डॉ. बिप्लब मिश्रा
MBBS, DNB (Radiation Oncology),डॉ. श्रुति बनर्जी
MBBS, RGKMCH Kolkata,
Consultant- Cardiothoracic Vascular Surgeon एवं
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० अनुपम सिन्हा एम.बी.बी.एस., डी.वी.डी. (डर्मेटोलॉजी) पूर्व एम.ओ.चर्म, यौन एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ, रिमूवल टैटू लेजर ,Ex MO. Govt झारखंड(Dermatologist – Skin Specialist) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. के द्वारा स्कूली बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की निःशुल्क त्वचा जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सेवाएं:
1. रक्तदान शिविर – 18 वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान। रक्तदान कर कीमती जीवन बचाने का संकल्प।
2. कैंसर जागरूकता कार्यक्रम – ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा कैंसर के लक्षण, समय पर पहचान, बचाव एवं देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी।
3. जीवनशैली प्रबंधन एवं हृदय स्वास्थ्य – कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा बेहतर जीवनशैली, खान-पान, योग एवं हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर परामर्श।
4. निःशुल्क त्वचा जांच एवं परामर्श -दाद, खुजली, एलर्जी, मुंहासे, फंगल संक्रमण, बाल-त्वचा एवं नाखून संबंधी समस्याओं पर डॉ. अनुपम सिन्हा द्वारा विशेष परामर्श।
विद्यालय प्रबंधन का संदेश:
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आइए, कीमती जीवन बचाने के लिए आगे आएं और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें” के संकल्प को साकार करना है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने सभी अभिभावकों, छात्रों एवं झरिया के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। यह शिविर सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क है और सभी समुदाय के लोगों के लिए खुला है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
