
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी,चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना की सीडी-सीएसआर पहल के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित पगार फुटबॉल कप 2026 का 29 सितंबर को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में चट्टी बरियातू के मुखिया एवं सरपंच तथा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री पवन खांडवे, विभागाध्यक्ष (खनन), श्री नीलमाधव स्वैन, विभागाध्यक्ष (एलए/आर एंड आर एवं सीएसआर) तथा चट्टी बरियातू के मुखिया एवं सरपंच ने संयुक्त रूप से फुटबॉल कप की ट्रॉफी का अनावरण किया और प्रथम मैच का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के संदेश को भी रेखांकित करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों से खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा न फैलाने की अपील की।
पगार फुटबॉल कप 2026 में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सीनियर वर्ग की 24 और जूनियर वर्ग की 8 टीमें शामिल हैं। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन क्षेत्र में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
परियोजना की ओर से आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
