• Sat. Jun 27th, 2026

Adityapur : 395 करोड़ की आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक आदित्यपुर-2 को पानी नहीं मिला तो होगा जोरदार जन आंदोलन- पुरेंद्र

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना आठ वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना को दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कई बार समय-सीमा बढ़ने के बावजूद कार्य अधूरा है।

इसे लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि योजना के तहत सीतारामपुर में 30 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सांपड़ा में 60 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है।

सीतारामपुर प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सांपड़ा प्लांट का निर्माण अभी करीब 60 प्रतिशत ही हुआ है। उन्होंने कहा कि नई योजना पूरी नहीं होने के कारण पुरानी व्यवस्था के रखरखाव पर प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

एजेंसी जिंदल ने दावा किया है कि 15 जुलाई 2026 तक आदित्यपुर-2 क्षेत्र में तथा दिसंबर 2026 तक आदित्यपुर-1 और गम्हरिया क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यदि 15 जुलाई तक आदित्यपुर-2 में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने योजना की वास्तविक स्थिति, बढ़ती लागत और गुणवत्ता को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की।

प्रेस वार्ता में प्रेस वार्ता में उदित यादव (राजद युवा जिला अध्यक्ष), देव प्रकाश, सतेंद्र प्रभात, अधिवक्ता संजय कुमार, संजय यादव, प्रमोद गुप्ता, दिलीप मंडल, नील माधव घोष, राजेश कुमार यादव, प्रिंस कुमार राय, भुनेश्वर यादव, ओम प्रकाश, संतोष कुमार सिंह, सोनू पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *