

गोविंदपुर:+2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में आज एक भव्य विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो जी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और भूगोल से जुड़े कई आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल्स प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सौर ऊर्जा, चंद्रयान और अत्याधुनिक तकनीकी प्रणालियों पर आधारित बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने बच्चों द्वारा बनाए गए सभी मॉडल्स का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास और उनकी रचनात्मक सोच की जमकर सराहना की।

बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है।

ऐसी प्रदर्शनियों से छात्रों में तार्किक सोच और खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जयजीत मुखर्जी,विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
