• Mon. Jul 20th, 2026

Adityapur : आरआईटी पुलिस ने चोरीकांड का किया खुलासा, चोरी गए जेवरात बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।
इस संबंध में चंदन कुमार, निवासी एम-6, आरआईटी को-ऑपरेटिव सोसाइटी, आदित्यपुर-2 के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उनके घर से सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी होने की बात कही गई थी।कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इंदर लोहार निवासी बनतानगर धोबोडूंगरी, थाना आरआईटी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी गए सभी जेवरात बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। बरामद सामानों में एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आरआईटी थाना में धारा 414 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रविकांत पराशर, सतीश बालमुचू, जय प्रकाश तिवारी, आरक्षी उमाशंकर सिंह एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *