• Mon. Jul 20th, 2026

अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर बोकारो थर्मल में श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा पर माल्यार्पण

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता एवं अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती रविवार को बोकारो थर्मल स्थित मंगल पांडेय चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावक राज कुमार ओझा ने प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक, चंदन का तिलक एवं पुष्पमाला अर्पित कर की। इसके बाद विधिवत आरती और अगरबत्ती जलाकर अमर शहीद को नमन किया गया। समारोह के दौरान “भारत माता की जय” और “अमर शहीद मंगल पांडेय अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

वक्ताओं ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत है। उनका साहस, देशभक्ति और स्वाभिमान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम में रंगनाथ चौबे, सुनील पांडेय, मनोज ओझा, मनोज पाठक, राजेश दुबे, राजेश भगत, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, विमलेश दत्त मिश्र, परमात्मा दीक्षित, मुन्ना चौबे, दीपक सहित बोकारो थर्मल के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *